वरिष्ठ पत्रकार आशीष रैकवार अरुणोदय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित

कटनी। संस्कारधानी जबलपुर में यशभारत प्रांगण में पत्रकार पंडित अरुण शुक्ला की स्मृति में आयोजित अरुणोदय पत्रकार सम्मान समारोह में यश भारत के वरिष्ठ पत्रकार आशीष रैकवार को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शाल, श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार एवं यश भारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी, संजय खरे राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल के संपादक सुजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील यादव, हीरालाल विश्वकर्मा साहित अन्य पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *