8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को निवार पुलिस ने दबोचा, वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी

8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को निवार पुलिस ने दबोचा, वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी

Oplus_131072

कटनी। बीते 8 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को माधव नगर थाना अंतर्गत आने वाली निवार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए निवार चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा मौर्य ने बताया कि वारंटियों की घर पकड़ करने एवं क्षेत्र में आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पचीसिया एवं माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में लगातार निवार चौकी पुलिस वारंटीयों की धरपकड़ करने के साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में चौकी क्षेत्र के विगत 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी लखापतेरी निवासी राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post