मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील शाखा अध्यक्ष बने सुनील मिश्रा, साथियों ने दी शुभकामनाएं
कटनी। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के द्वारा कर्मचारी हित मे लगातार कार्य करने वाले सुनील मिश्रा जिला नाजिर को संघ का तहसील शाखा अध्यक्ष बनाया है। जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं जिला सचिव लक्की ग्रोवर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर म प्र राज्य कर्मचारि संघ के प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा एवं संरक्षक सरमन तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, रामप्रकाश परौहा, गणेश शंकर गर्ग, रजनीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दत्ता, रमाशंकर तिवारी, शेषनाथ पाल, काशी प्रसाद मिश्रा, ओमप्रकाश सोनी, राजेश श्रीवास्तव, राजू कोल, महेन्द्र सिंह चंदेल, प्रताप सिंह राणा, अनिल, अरविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनील हलदकार, कुलदीप विश्वकर्मा, राम जी विश्वकर्मा, रघुवीर रैकवार, धीरेन्द्र सिंह, केसी सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने सुनील मिश्रा को बधाई प्रेषित की है।








