कटनी में महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन

कटनी में महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन

कटनी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में कटनी में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सक्रिय कांग्रेस सदस्यों ने पुरानी कचहरी तहसील कार्यालय के पास पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
रजनी वर्मा ने कहा कि भाजपा के पदासीन नेता सत्ता के मद में मर्यादा भूलते जा रहे हैं और लगातार आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए उपयोग किए गए शब्द न केवल उनका अपमान हैं, बल्कि दलित समाज का भी अपमान दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान भाजपा नेताओं की संकुचित मानसिकता को उजागर करता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह बयान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा उठाए गए मुद्दों से उत्पन्न बौखलाहट का परिणाम है।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे अमर्यादित बयानों का जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी और उन्हें सत्ता से बाहर करेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रियदर्शन गौर, राजा जगवानी, रूपा तिवारी, सुमन रजक, कल्पना पाठक, शोभा मंगलानी, सरिता कटारे, श्वेता कटारे, शशि प्रभा यादव, दुर्गावती कोल, लता खरे, गीता निषाद, कमला निषाद, मंगल सिंह, अजय जैसवानी, संजय गुप्ता, जालिम यादव, आफताब अहमद, मुन्ना कुशवाहा, नारायण निषाद, राजेश जाटव, मनोज वर्मा, रमेश अहिरवार, देवीदीन गुप्ता, अभय खरे, जॉर्ज डेविड, विनोद अहिरवार, साहिल नामदेव, सकील भाईजान, मुकेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा, दिलदार खान, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post