ताकि सड़क पर न जाए किसी की बेवजह जान, अगस्त माह में कटनी पुलिस ने 329 नशे में चूर वाहन चालकों पर की कार्यवाही, नशेड़ियों के खिलाफ जारी है सख्ती

ताकि सड़क पर न जाए किसी की बेवजह जान, अगस्त माह में कटनी पुलिस ने 329 नशे में चूर वाहन चालकों पर की कार्यवाही, नशेड़ियों के खिलाफ जारी है सख्ती

कटनी। नशे के कारण सड़क पर किसी की जान न जाने पाए इस उद्देश्य को सर्वोपरि रखते हुए शराब पीकर सड़क में वाहन चलाने वालों पर कटनी पुलिस लगातार कार्यवाहियां कर रही है। अगस्त माह के दौरान नशेड़ी लोगों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से कटनी पुलिस के द्वारा 329 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।।सड़क सुरक्षा को लेकर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए कटनी पुलिस ने माह अगस्त 2025 में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 329 लापरवाह वाहन चालकों को पकड़ते हुए उनके विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे जिले में चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के जीवन के लिए खतरनाक है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लायसेंस निरस्त की कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की वजह से सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आमजन से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।।कटनी पुलिस का यह संकल्प है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी ताकि सड़क पर हर व्यक्ति सुरक्षित रह सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क