उमरियापान पुलिस की संवेदनशीलता, 5 साल के मासूम को ढूंढकर परिजनों से मिलाया, महनेर में भटक गया था बच्चा

Oplus_16908288

उमरियापान पुलिस की संवेदनशीलता, 5 साल के मासूम को ढूंढकर परिजनों से मिलाया, महनेर में भटक गया था बच्चा

कटनी। पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनसेवा में भी सदैव तत्पर रहती है। इसका जीवंत उदाहरण उमरियापान पुलिस ने पेश किया है, जहां टीम ने रास्ता भटके एक 5 वर्षीय मासूम को महज कुछ घंटों के भीतर सुरक्षित ढूंढकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 01 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत महनेर में एक 5 साल का बालक अकेला घूम रहा है और अपना रास्ता भूल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया। डायल 112 की मदद से बच्चे को सुरक्षित थाने लाया गया।।थाने में अनजान चेहरों को देखकर बच्चा सहमा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने उसे डराने के बजाय बड़े ही प्यार और आत्मीयता से पुचकारा। पुलिस के इस अपनत्व भरे व्यवहार से बच्चे का डर दूर हुआ और उसने अपने गांव का नाम ‘कोठी’ बताया।

​ढीमरखेड़ा पुलिस के समन्वय से मिली सफलता

बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर उमरिया पान पुलिस ने तत्काल थाना ढीमरखेड़ा के ग्राम कोठी में संपर्क किया। पुलिस की सक्रियता से कुछ ही समय में बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया गया। थाने पहुंचे माता-पिता ने जैसे ही अपने बच्चे को देखा, उनकी जान में जान आई। पुलिस ने आवश्यक तस्दीक के बाद मासूम को परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष ढेरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी का कुशल मार्गदर्शन रहा। क्षेत्र की जनता पुलिस के इस मानवीय और संवेदनशील कार्य की जमकर सराहना कर रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post