निगम के विशेष शिविरों से करदाताओं को राहत, सहजता से जमा हो रहे बकाया कर, सरल प्रक्रिया ने जीता करदाताओं का भरोसा

निगम के विशेष शिविरों से करदाताओं को राहत, सहजता से जमा हो रहे बकाया कर, सरल प्रक्रिया ने जीता करदाताओं का भरोसा

कटनी। नागरिकों को कर भुगतान में सुविधा उपलब्ध कराने एवं बकाया करों की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे विशेष कर वसूली शिविर करदाताओं के लिए राहतकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में नागरिक सरल एवं त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से बिना किसी परेशानी के अपने बकाया करों की राशि जमा कर रहे हैं।

शंका समाधान हेतु मार्गदर्शन  सुविधा

नगर निगम कटनी के राजस्व अमले द्वारा विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर लगाए जा रहे शिविरों में करदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाकर उनकी शंकाओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, ताकि वे कर संबंधी जानकारी, देय राशि एवं भुगतान प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। शिविरों में सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते कर भुगतान प्रक्रिया अधिक सुगम एवं समय बचत वाली बन रही है।

मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

निगम प्रशासन के अनुसार, विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना तथा वित्तीय वर्ष के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। निगम प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा शिविरों की सरल प्रक्रिया ने जहां एक ओर करदाताओं का भरोसा जीता है, वहीं नागरिकों द्वारा भी इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है तथा शिविरों में लगातार सहभागिता देखी जा रही है।

सोमवार को यहां आयोजित होंगे शिविर

नागरिकों की सुविधा हेतु सोमवार 16 फरवरी को शंभू टॉकीज के पास सरावगी सदन और सत्यनारायण मंदिर  के सामने विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि वे शिविर सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय पर अपने बकाया करों का भुगतान करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा अथवा वैधानिक कार्यवाही से बचा जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post