शहर में नकली बीड़ी बनाने का भंडाफोड़, इंडोनेशिया की प्रतिबंधित सिगरेट भी जब्त, नकली बीड़ी बनाने वाले की हुई पहचान, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। शहर में नकली बीड़ी के अवैध कारोबार पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में. स्टॉक जब्त किया है। कोतवाली पुलिस ने अंजली ट्रेडिंग कंपनी के लीगल एडवाइजर कुनाक कुमार घोष की मौजूदगी में कई थोक व्यापारियों के यहां छापेमारी की।

जांच में सामने आया कि कंपनी के कैलकुलेटर ब्रांड नाम और मोनोग्राम का दुरुपयोग कर नकली बीड़ी बनाई और बेची जा रही थी। इस मामले में पूर्व में न्यायालय द्वारा भी सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं, बावजूद इसके अवैध कारोबार जारी था। यह बीड़ी बनाने का काम प्रमोद बडगैयां चांडक चौक द्वारा किया जा रहा था। बीड़ी और सिगरेट सतीश अग्रवाल की दुकान से जब्त की गई है। छापेमारी के दौरान इंडोनेशिया की प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट के पैकेट भी बड़ी संख्या में बरामद किए गए, जिनकी बिक्री भारत में अवैध है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस मामले में कोतवाली टीआई राखी पांडेय का कहना है कि कॉपीराइट का मामला सामने आया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ब्लैक सिगरेट के सम्बंध में भी पूछताछ की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *