रोड पर बैठे पशुओं की सुरक्षा के लिए गऊ सेवा समिति के युवाओं की पहल, बांधी रेडियम पट्टी
कटनी। गऊ सेवा समिति के सात समर्पित युवाओं ने एक अनुकरणीय कार्य करते हुए सड़क पर बैठे जानवरों की सुरक्षा हेतु रेडियम पट्टी बांधने का अभियान चलाया है। यह सेवा वे पूर्णतः नि:शुल्क और निजी संसाधनों व चंदे के माध्यम से कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। समिति के सक्रिय सदस्य आदर्श गर्ग, राहुल गर्ग, राज दुबे, धर्मेंद्र प्रधान, भागचंद आदिवासी, नमन पाण्डेय व विवेक गर्ग ने आज तिहारी, स्लीमनाबाद और धनवाही गांव पहुँचकर दर्जनों मवेशियों को रेडियम पट्टी बांधी। इस कार्य से रात्रि के समय वाहनों की रोशनी में जानवर दूर से ही नजर आएंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। गऊ सेवा समिति का यह कार्य न सिर्फ पशु सेवा है बल्कि जनसुरक्षा की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम है। समिति का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक गांवों और शहरों में यह अभियान चलाया जाए और आमजन भी इस मुहिम में भागीदार बनें।








