गुप्ता बस सर्विस की धक्काप्लेट बस पलटी, कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा फाटक के पास हुआ हादसा, एक दर्जन यात्री घायल

गुप्ता बस सर्विस की धक्काप्लेट बस पलटी, कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा फाटक के पास हुआ हादसा, एक दर्जन यात्री घायल

​कटनी। कुठला थाना अंतर्गत लमतरा फाटक के समीप आज एक अनियंत्रित बस पलटने से हड़कंप मच गया। हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​धक्का मार कर चालू की जा रही थी बस

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्ता बस सर्विस की बस (क्रमांक MP 53 P 0214) विजयराघवगढ़ से कटनी की ओर आ रही थी। लमतरा के पास बस अचानक बंद हो गई। बताया जा रहा है कि बस को धक्का लगाकर चालू करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ​घटना की सूचना मिलते ही कुठला पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post