प्राथमिकता से करें सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण, प्रभारी आयुक्त ने अधिकारियों को दी हिदायत

प्राथमिकता से करें सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण, प्रभारी आयुक्त ने अधिकारियों को दी हिदायत

कटनी। प्रभारी आयुक्त शैलेश गुप्ता ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को नियमित रूप से फॉलो कर प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समयावधि में सकारात्मक निराकरण करना सुनिश्चित करें। यदि कोई शिकायत आपके विभाग से संबंधित नहीं है और आपके पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही है तो उसे तत्काल संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर संबंधित लेबल अधिकारी को सूचित करें ताकि ऐसी शिकायतों का भी समय रहते निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, अश्वनी पांडे, संजय मिश्रा, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, लेखापाल श्रीकांत तिवारी, योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रभारी आयुक्त श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक दिनों से लंबित प्रकरणों एवं ग्रेडिंग की शिकायतों के निराकरण पर प्राथमिकता से फोकस करें। इस दौरान नगर निगम की विद्युत शाखा, पेंशन शाखा, स्वास्थ्य विभाग, भवन अनुज्ञा, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सीवरेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, आवारा मवेशी सहित जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर संबंधित लेवल अधिकारियों को लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभारी आयुक्त श्री गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों को रोजाना का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शिकायतों का निराकरण कराने तथा की गई कार्यवाही के पालन प्रतिवेदन से ग्रुप के माध्यम से अवगत कराने के निर्देश बैठक के दौरान दिए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post