पुलिस को देखते ही ट्रेन के बाथरूम में छुप गया दुराचार का आरोपी, 7 साल की मासूम बालिका से दुराचार कर भागने का कर रहा था प्रयास

Oplus_16777216

पुलिस को देखते ही ट्रेन के बाथरूम में छुप गया दुराचार का आरोपी, 7 साल की मासूम बालिका से दुराचार कर भागने का कर रहा था प्रयास

कटनी। सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस से फरार हो रहे दुराचार के आरोपी को कटनी एनकेजे आरपीएफ ने दबोच लिया है। आरपीएफ के हत्थे चढ़ा दुराचार का आरोपी निवास रोड हरदी गांव में एक 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार करने के बाद गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली इंटरसिटी से भाग रहा था। घटना के संबंध में आरपीएफ को सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आए और ट्रेन आते ही बलात्कार के आरोपी को जनरल कोच से दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक निवास रोड स्थित हरदी गांव के स्कूल के पास एक सात वर्ष की बच्ची के साथ वहीं के 19 वर्षीय राजेंद्र साहू पिता राजपति साहू ने बच्ची को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुराचार किया। दुराचार करने के बाद वह स्टेशन पहुंचा जहां से पुलिस से बचने के लिए सिंगरौली इंटरसिटी में वह भाग रहा था। इस घटना के संबंध में सरई थाना पुलिस द्वारा न्यू कटनी जंक्शन आरपीएफ को पूरे मामले की सूचना दी गई। आरपीएफ ने बताया कि न्यू कटनी जंक्शन में जैसे ही इंटरसिटी पहुंची तो आरपीएफ द्वारा हर कोच में उसकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह खड़ी गाड़ी में बाथरूम में जाकर घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर कपड़े बदल रहा था। आरपीएफ को इस मामले की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया की बाथरूम में एक युवक घुसा हुआ है। आरपीएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जब बाथरूम का दरवाजा खुलवाया गया तो आरोपी वहां कपड़े बदलता हुआ मिला। जिसे बाद में आरपीएफ ने अपनी गिरफ्त में लेकर उसके विरुद्ध प्रारंभिक कार्रवाई कर संबंधित थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
यह कार्रवाई आरपीएफ एनकेजे पोस्ट प्रभारी महेश चंद्र मीणा, एएसआई महेश मिश्रा, सुरेंद्र यादव, आरक्षक ओम नारायण सिंह, आरक्षक मनोज यादव, मनोज कुर्मी, संजय प्रसाद एवं सरई थाना से एएसआई त्रिवेणी पाल, सैनिक चंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क