अब और भी तेज गति से जनता के बीच पहुंचेगी पुलिस,।कुठला पुलिस को मिली दो नई डायल-112 वाहन की सौगात

अब और भी तेज गति से जनता के बीच पहुंचेगी पुलिस,।कुठला पुलिस को मिली दो नई डायल-112 वाहन की सौगात

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉयल 112 की नई सेवा का शुभारंभ किया है। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने बोलोरो नियो और स्कॉर्पियो गाड़ियों को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से 1200 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मध्य प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया था।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा कटनी जिले को प्राप्त सभी 112 वाहनों को थाना एवं चौकियों को प्रदान किया गया है। डायल 112 की सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कुठला पुलिस को दो नए डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि इससे पूर्व थाना क्षेत्र में थाना कुठला एवं चौकी बिलहरी में एक – एक डायल-100 वाहन संचालित किए जा रहे थे, जिनसे आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जाती थी। अब इनके स्थान पर पहले से और अधिक आधुनिक, तेज़ एवं तकनीकी रूप से सक्षम डायल-112 वाहन तैनात किए गए हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन डायल-112 वाहन अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम, वॉयरलेस सेट, स्टैचर आदि आपातकालीन उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनकी मदद से कॉल प्राप्त होते ही पुलिस टीम और तेज गति से घटना स्थल पर पहुँचेगी तथा राहत और सहायता कार्य समय पर सुनिश्चित कर सकेगी। 112 वाहनों की तैनाती से थाना क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को नई गति मिलेगी। संवेदनशील इलाकों में गश्ती दल अब और अधिक सक्रिय रहेंगे। इससे अपराध नियंत्रण में भी प्रभावी मदद मिलेगी और नागरिकों को सुरक्षा का और अधिक भरोसा मिलेगा। साथ ही थाना प्रभारी कुठला ने बताया कि डायल-100 वाहनों की तुलना में डायल-112 वाहनों की गति, तकनीकी सुविधाएँ और प्रतिक्रिया क्षमता अधिक है, जिसके कारण अब नागरिकों को आपात स्थिति दुर्घटना, अपराध, विवाद आदि में और कम समय में सहायता प्राप्त होगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क