जनसंतुष्टि में एनकेजे थाना अव्वल, कटनी पुलिस ने जारी की थानों की रैंकिंग

Oplus_16908288

जनसंतुष्टि में एनकेजे थाना अव्वल, कटनी पुलिस ने जारी की थानों की रैंकिंग

कटनी। जिला पुलिस कटनी द्वारा जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से मार्च 2026 माह की जनसंतुष्टि आधारित थानों की रैंकिंग जारी की गई है। यह रैंकिंग आम नागरिकों और फरियादियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि फीडबैक का संकलन आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों के साथ-साथ डिजिटल स्कैनर के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं से किया गया। इसके अलावा, पारदर्शिता बनाए रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों ने क्रॉस कॉलिंग कर प्रतिक्रियाओं की पुष्टि भी की।
टॉप-3 थाने (फरवरी 2026)
टॉप तीन थानों में प्रथम स्थान थाना एनकेजे ने 92 फीडबैक में संतुष्टि: 91.04% हासिल करते हुए बनाया है। दूसरे पायदान पर थाना कुठला –89 फीडबैक, संतुष्टि: 89.74% के साथ है। जबकि तीसरे नंबर पर थाना स्लीमनाबाद 85 फीडबैक, संतुष्टि: 89.06% के साथ है।
जबकि निम्न रैंकिंग वाले थाने में थाना बहोरीबंद, थाना विजयराघवगढ़ एवं थाना बरही शामिल है।
पुलिस अधीक्षक कटनी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे नागरिकों के साथ संवाद को और बेहतर बनाएं तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना और जनसंतुष्टि के स्तर को लगातार बढ़ाना है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post