ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत उमरियापान पुलिस की बड़ी सफलता, पुणे से अपहृत बालिका सकुशल बरामद

Oplus_16908288

ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत उमरियापान पुलिस की बड़ी सफलता, पुणे से अपहृत बालिका सकुशल बरामद

कटनी। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत उमरियापान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सैकड़ों किलोमीटर दूर पुणे से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में उमरियापान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को खोज निकाला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमरियापान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुणे में दबिश देकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की सराहना की। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, कार्यवाहक उपनिरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, आरक्षक सतेंद्र चौरसिया एवं शुभम गौतम (साइबर सेल कटनी) की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post