400 रुपए की दिहाड़ी देकर जैनु बर्मन कटवाता है सट्टा पट्टी, बहोरीबंद पुलिस ने सटोरियो के ठिकाने पर मेरी रेड, हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी की तलाश
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा टीम बनाकर विश्वसनीय व्यक्ति व्दारा दी गई सूचना के आधार पर कटहा मोहल्ला बहोरीबंद मंदिर, मयूर मार्केट, पशु चिकित्सालय बहोरीबंद के पास अलग अलग स्थानो पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी काट रहे बदमाशों की धरपकड़ कि गई। निरीक्षक अखलेश दाहिया ने अपनी पुलिस टीम के साथ रेड कार्यवाही करते हुए कटहा मोहल्ला मंदिर के पास आरोपी सत्यनारायण बर्मन पिता पूरन लाल बर्मन उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कटहा मोहल्ला बहोरीबंद, एवं बसंत भुमिया पिता बेडीलाल भुमिया उम्र 40 वर्ष निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंद एवं मयूर मार्केट के सामने आरोपी संतराम पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खरगंवा थाना बहोरीबंद तथा पशु चिकित्सालय मार्केट के पास आरोपी वीरेन्द्र कुमार ऊर्फ छोटू पाल पिता दादूराम पाल(गडारी) उम्र 27 वर्ष निवासी गाताखेडा थाना बहोरीबंद को मोबाईल फोन के माध्यम से सटटा पटटी लिख कर सट्टे के अंको पर रुपये पैसो का दाव लगवाकर लेन-देन करते हुए पकड़ा गया। आरोपियो के कब्जे से 3 मोबाईल मोबाईल फोन कीमती करीबन 26,000 रुपये व सटटे की रकम 2260 रू जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 4 (क)सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी सत्यनारायण बर्मन एवं बसंत भुमिया के कथन लेख किये जाने पर इनके व्दारा बताया गया कि जैनू बर्मन इन्हे 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी से सटटा पटटी कटवाता है और यह सटटा पटटी काटकर जैनू बर्मन को देते है। मामले मे आरोपी जैनू बर्मन के विरुद्ध धारा 49 बीएनएसएस बढायी गयी है। आरोपी जैनू बर्मन की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी बहोरींबद अखलेश दाहिया, सउनि. अनुराग पाठक, प्र.आर रमेश सिह, भोलाराम गुप्ता, आर. अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिह, आकाश साहू, कोमल शा, बृजेश सिह की सराहनीय भूमिका रही।








