महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में बाल गंगाधर तिलक वार्ड को मिली नई सड़क के साथ बेहतर आवागमन की सौगात

महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में बाल गंगाधर तिलक वार्ड को मिली नई सड़क के साथ बेहतर आवागमन की सौगात

कटनी। शहर के बाल गंगाधर तिलक वार्ड में शुक्रवार को लगभग 20 लाख से अधिक की लागत से सड़क डामरीकरण विकास कार्य का भव्य भूमिपूजन महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, एमआईसी सदस्यों की गरिमामय मौजूदगी में संपन्न हुआ।नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य इन विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाना है। बाल गंगाधर तिलक वार्ड की गली नंबर 7 लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। डामरीकरण कार्य के पूरा होने से गली सुरक्षित और सुगम बनेगी। बच्चों, बुज़ुर्गों और वाहन चालकों के लिए यह सड़क दैनिक जीवन में राहत और सुविधा का कारण बनेगी।

महापौर श्रीमती सूरी ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल गंगाधर तिलक वार्ड की यह सड़क परियोजना नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र की समग्र संरचना सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी।।उन्होंने विशेष रूप से नागरिकों को आश्वस्त किया कि नगर निगम सभी विकास कार्यों में उनके सुझाव और अनुभवों को ध्यान में रखेगा। विकास केवल ईंट-सीमेंट का नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का नाम है। इसके तहत नगर निगम आने वाले समय में हर वार्ड में समान रूप से सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक और सुरक्षित बनाने का प्रयास करेगा।

नागरिकों से किया संवाद

भूमिपूजन उपरांत महापौर ने वार्ड का भ्रमण किया और नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सड़क, जल निकासी और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के मुद्दों पर लोगों से विचार विमर्श किया। वार्डवासियों ने अपनी समस्याएँ और सुझाव साझा किए, जिन्हें महापौर ने गंभीरता से सुना और उनका निवारण सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से प्रतीक्षित थी और इसके पूरा होने से नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन में सुधार होगा। वार्डवासियों ने इस विकास कार्य के लिए महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव और नगर निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल ने न केवल उनकी दैनिक जीवन की समस्याओं को हल किया है, बल्कि वार्ड में सुधार और सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया है।नागरिकों का उत्साह और संतुष्टि इस विकास कार्य की सफलता का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी,जयनारायण निषाद, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति रही। महापौर श्रीमती सूरी ने वार्ड अंतर्गत चाका स्थित कांच मंदिर में पहुंचकर भव्य दर्शन किए। उन्होंने नगर की समृद्धि, सुरक्षा और नागरिकों के  मंगल की कामना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post