कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने दिया जोर

कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने दिया जोर

कटनी। शहर महिला कांग्रेस द्वारा शहर जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, कटनी में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रीना बौरासी सेतिया जी के प्रथम आगमन पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके आगमन से महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक चेतना का संचार हुआ।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जिसमें प्रदेश की वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों, महिला सशक्तिकरण, संगठन की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज में न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त आवाज़ है, जिसे और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

इसके पश्चात महिला जिला अध्यक्ष के चयन एवं संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन-टू-वन चर्चा की गई। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

तत्पश्चात आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर तक महिला भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर कांग्रेस की विचारधारा को सशक्त रूप से स्थापित करें।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट  जी ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई दिशा, शक्ति और मजबूती प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, ग्रामीण महिला अध्यक्ष माधुरी जैन, रामनरेश त्रिपाठी, राजा जगवानी,मुकेश परोहा ,राकेश जाटव, अजय जैसवानी, माधुरी जैन, सरिता कटारे, शोभा मंगलानी, शशि यादव, कल्पना पाठक, श्वेता कटारे, सुमन सैनी, नन्ही बाई गोटिया, दुर्गावती कोल, अर्चना दुबे, रूपा पाठक, प्रमिला मरावी, सुषमा सिंह, रंजना सिंह, स्मृति जैन, साधना जैन, अलका वर्मा, कांति चौबे, माया चौधरी, शक्ति तिवारी, राम मणि सोनी, सौम्या राधेलिया, हेमा शर्मा, नीरा सोनी, मीनाक्षी वाल्वी, लता खरे, अंजना सिंह, जूही मौर्य, मौसुफ अहमद बिट्टू, देवीदीन गुप्ता, अहमद कुरैशी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अभय खरे, श्याम यादव, श्याम पाहुजा, अशोक मौर्य, कमलेश यादव, कल्लू दास बैरागी, मंगल सिंह, रमेश अहिरवार, उदय सिंह, बृजेश मौर्य, विनोद अहिरवार, अभिषेक शिवहरे आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post