किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्यवाही, शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व, बाकल थाने में हुई शांति समिति की बैठक

किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्यवाही, शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व, बाकल थाने में हुई शांति समिति की बैठक

कटनी। होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के दृष्टिकोण से आज बाकल थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने सभी गणमान्य जनों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील करते हुए आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि यदि रंग में भंग डालने की त्यौहार के दौरान कोशिश किसी ने की तो उसके खिलाफ कठोरता कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

बाकल थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा क्षेत्र की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिसके तहत आज थाने में स्थानीय गणमान्य जनों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में नायब तहसीलदार बाकल राजकुमार नामदेव एवं थाना क्षेत्र की गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य जन मौजूद रहे। सभी से आपसी भाईचारे एवं प्रेम पूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟कच्चा चिट्ठा🌟 भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगे आरोपों का भोपाल में खुला चिट्ठा, कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा एवं युवक कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने मीडिया के सामने पेश किए दस्तावेज, फिर बोतल से निकल कथित घोटालों का जिन्न…

ननी की पुरानी बिल्डिंगों का रिनोवेशन करने से बढ़ेगी निगम की आय, निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया दर्जन भर स्थलों का परीक्षण, बरगवां स्कूल के जर्जर भवन को हटानें अधिकारियों को दिए निर्देश