पति पत्नी ने मिलकर बाप बेटे को बेरहमी से पीटा, बाप की हो गई मौत, कौड़ियां में होली के दिन हुई थी सनसनी खेज वारदात, आरोपी गिरफ्तार

पति पत्नी ने मिलकर बाप बेटे को बेरहमी से पीटा, बाप की हो गई मौत, कौड़ियां में होली के दिन हुई थी सनसनी खेज वारदात, आरोपी गिरफ्तार

कटनी। होली के दिन स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कौड़ियां निवासी एक प्रौढ़ की पीट पीट कर हत्या कर देने के मामले में स्लिमनाबाद पुलिस ने हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन ने जानकारी देते हुए कहा कि कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में स्लीमनाबाद पुलिस टीम ने होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गत 4 मार्च को किशोरी लाल बेन की लाठियों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। ग्राम कौड़ियां में हुए हत्याकांड की पड़ताल करते हुए यह बात सामने आई की  लल्लू बेन व रैना बेन के द्वारा पुरानी बुराई को लेकर किशोरीलाल बेन एवं उसके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, मारपीट में किशोरी लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 3(5) BNS का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन पिता भागचंद बेन उम्र 40 साल व रैना बाई पति मुकेश बेन उम्र 38 साल निवासी ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश समन, उनि अनिल यादव, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे, प्रआर तेजप्रकाश सिंह, प्रआर शेख यूसुफ, प्रआर लखन पटेल, आर मनीष पटेल, आर रोहित पाटकर, आर अभिषेक राजावत, आर दीपक यादव, आर सौरभ पटेल, मआर नेहा भट्ट, साइबर सेल से आर अजय साकेत, आर सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post