चार गांव के सैकड़ो लोगों ने निशुल्क महाशिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ, युवा समाजसेवी शशांक सिंह चौहान की पहल
कटनी। जन सेवा के प्रति हमेशा अग्रसर रहने वाले शहर के जाने-माने युवा समाजसेवी शशांक सिंह चौहान ने चार गांव के लोगों को लाभान्वित करने के लिए निशुल्क महा शिविर का आयोजन आज री ठी तहसील अंतर्गत ग्राम बिरुहली में किया। आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर में चार गांव के सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया एवं आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाएं प्राप्त की।
जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी शशांक सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगह-जगह पर निशुल्क स्वास्थ्य महा शिविर का आयोजन कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के क्रम में आज रविवार 31 अगस्त को डॉक्टर सचिन ठाकुर की मौजूदगी में रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरुहली में शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य महाशिविर में ग्राम बिरुहली के अलावा निटर्रां, सुगमा एवं थनौरा से आए लगभग पांच सैकडा ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया एवं उनमें से जिन ग्रामीणों को दवओ की आवश्यकता डॉक्टर ने बताई उन्हें शिविर से निशुल्क दवाएं प्रदान की गई। समाजसेवी शशांक सिंह चौहान ने कहा कि आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी आगामी दिनों में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। शिविर के दौरान मुख्य रूप से बीडीसी अजय भान सिंह सोलंकी, राजेश पटेल, सरपंच अनीता सिंह ठाकुर, सरपंच लखन यादव, सरपंच विजय सिंह, सरपंच सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।








