कटनी पन्ना मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

कटनी पन्ना मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

कटनी। पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास हुआ, जहाँ गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय ट्रक चालक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गया और सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। एक युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक कटनी के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पिपरा निवासी 22 वर्षीय भारत केवट, 24 वर्षीय राजकुमार केवट एवं 28 वर्षीय अमित केवट के रूप में हुई है। उक्त तीनों एक सीमेंट प्लांट में काम करते थे और रविवार की छुट्टी होने के कारण बाइक से अपने घर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद वन रक्षक आशीष पांडेय, राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

ग्रीष्म काल में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए निगम प्रशासन अलर्ट, निगमायुक्त के निर्देश पर फायर सेफ्टी हेतु गठित जांच दल के सदस्यों ने हॉस्पिटल, सिनेमाघर और होटल का किया औचक निरीक्षण