लोक अदालत में कटी 3850 से अधिक रसीद, निगम कोष में जमा हुए लगभग 3 करोड़

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान लगभग 3 हजार 850 करदाताओं ने अपनें बकाया करों के रूप में लगभग 2 करोड़ 99 लाख 12 हजार 930 रूपये की राशि जमा कर शासन द्वारा प्रदाय की जानें वाली छूट का भरपूर लाभ प्राप्त किया।

निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्व से पूर्ण कराई जाकर प्रातः 10 बजते ही शिविर में पहुंचें करदाताओं का तिलक वंदन कर स्वागत किया जाकर लोक अदालत की शुरूवात की गई। निगमायुक्त द्वारा प्रातः से शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में होनें के बावजूद भी समय-समय पर उनके द्वारा वसूली की जानकारी ली जाकर गठित राजस्व अमले को वसूली बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तदोपरांत देर शाम भी निगमायुक्त ने खिरहनी एवं सुभाष चैक शिविर का निरीक्षण कर वहां उपस्थित नगारिकों से संवाद कर निगम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने हेतु आस पड़ोस के अन्य नागरिकों को प्रेरित करने का आग्रह किया। लोक दौरान पहुंचने वाले करदाताओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाकर उनकी शंकाओं एवं समस्याओं का भी स्थल पर ही निराकरण किया गया। निगमायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार गठित टीम के सदस्या बकायेदारों की सूची के माध्यम से उनके डोर टू डोर संपर्क कर लोक अदालत की छूट एवं शिविरों की जानकारी दी जाकर बकाया कर जमा करनें हेतु प्रेरित किया गया। लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को प्राप्त हो सके इस हेतु देर रात तक शिविरों का आयोजन जारी रहा।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि लोक अदालत के दौरान समस्त शिविर स्थलों से संपत्ति कर की कुल 2 हजार 576 रसीद काटी जाकर लगभग 1 करोड़ 69 लाख 12 हजार 930 रूपये जमा किए गए। वही जलकर की 1 हजार 274 रसीद से लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपये की राशि करदाताओं द्वारा जमा की जाकर मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जलकर की राशि का आंकड़ा अभी अनंतिम है समाचार लिखे जाने पर रसीदों की पोस्टिंग का कार्य जारी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *