जमीन विक्रय के नाम पर 2.25 लाख की धोखाधड़ी, माधवनगर के इमलिया निवासी के खिलाफ एफआईआर

जमीन विक्रय के नाम पर 2.25 लाख की धोखाधड़ी, माधवनगर के इमलिया निवासी के खिलाफ एफआईआर

कटनी। जिले में बढ़ती जमीन की कीमतों के बीच जमीन को लेकर धोखाधड़ी के भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला माधव नगर थाना क्षेत्र से भी सामने आ रहा है। माधवनगर थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ग्राम इमलिया निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनोज सिंह (46 वर्ष) निवासी ग्राम धपई ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि हरकेश यादव, निवासी ग्राम इमलिया ने जमीन बेचने का झांसा देकर उससे ठगी की है। दोनों के बीच 2.25 लाख रुपये में जमीन क्रय करने का इकरारनामा हुआ था।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जमीन के क्रय-विक्रय की आड़ में कूट रचित तरीके से राशि हड़प ली और इकरारनामे की शर्तों का पालन नहीं किया। इसके बावजूद न तो जमीन का रजिस्ट्रेशन कराया गया और न ही दी गई रकम वापस की गई।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद माधवनगर पुलिस ने 9 जनवरी 2026 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 34/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना जून 2025 की बताई जा रही है। फिलहाल मामले में इकरारनामे से जुड़े दस्तावेजों और पैसों के लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post