खरीफ 2026-27 के लिए उर्वरक टोकन बुकिंग शुरू, ई-विकास पोर्टल पर किसानों को मिली ऑनलाइन सुविधा, सुबह 7 से रात 8 बजे तक कर सकेंगे बुकिंग

Oplus_16908288

खरीफ 2026-27 के लिए उर्वरक टोकन बुकिंग शुरू, ई-विकास पोर्टल पर किसानों को मिली ऑनलाइन सुविधा, सुबह 7 से रात 8 बजे तक कर सकेंगे बुकिंग

कटनी। जिले के कृषक भाइयों के लिए खरीफ फसल वर्ष 2026-27 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब किसान ई-विकास पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही उर्वरक के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे।
यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जिससे किसानों को लंबी कतारों और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।
फार्मर आईडी अनिवार्य
इस व्यवस्था के तहत किसानों के लिए एग्री स्टैक पर फार्मर आईडी होना अनिवार्य किया गया है। बिना फार्मर आईडी के टोकन बुकिंग संभव नहीं होगी।
विशेष परिस्थितियों के लिए प्रावधान
प्रशासन द्वारा विभिन्न श्रेणी के किसानों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। बटाईदार, सिकमी किसान भूमि स्वामी की अनुमति से टोकन बुक कर सकेंगे।वन पट्टाधारी किसानों को उर्वरक प्राप्त करने से पूर्व संबंधित एसडीओ से सत्यापन कराना होगा।वृद्ध, अक्षम या मृत किसानों के मामलों में भी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनके परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।संयुक्त खाताधारी किसान अपने समूह में से एक सदस्य को नामांकित कर टोकन बुकिंग कर सकते हैं।
पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण पर जोर
जिला प्रशासन का उद्देश्य इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता, सुगमता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और जरूरतमंद किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी आवश्यकता अनुसार टोकन बुक करें और खरीफ सीजन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post