गहरा गई रात पर नगर निगम का राजस्व अमला अभी भी डटा, देर रात 11 के बाद भी उत्साह से राजस्व अधिकारी के साथ कर वसूली में जुटे कर्मचारी

गहरा गई रात पर नगर निगम का राजस्व अमला अभी भी डटा, देर रात 11 के बाद भी उत्साह से राजस्व अधिकारी के साथ कर वसूली में जुटे कर्मचारी

कटनी। 14 मार्च की रात अब गहरा चली है। रात के 11 बजे से ऊपर का समय हो चला है, लेकिन नेशनल लोक अदालत के तहत करदाताओं को विशेष छूट प्रदान करने के लिए कटनी नगर निगम द्वारा लगाए गए शिविरों में अभी भी नगर निगम के कर्मचारी पूरे उत्साह से करदाताओं से राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर वसूली करने डटे हुए हैं।

नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहर के विशेष निर्देश और हौसला अफजाई का असर कर्मचारियों में देखने को मिल रहा है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि देर रात तक शिविरों का आयोजन चलता रहेगा। शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में शिविर अभी भी चल रहा है। रात के 11 बज चुके हैं इसके बावजूद नगर निगम का राजस्व अमला पुरी मुस्तैदी के साथ कटनी शहर के व्यापारियों को कर अदा करने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अभी भी सुभाष चौक  शिविर में तैनात है। मौके पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक के साथ राजस्व  निरीक्षक मुकेश राजपूत, प्रकाश पांडे, विनोद सिंह चौहान, सनीष रजक, प्रमोद खरे, सुधीर खरे, बाबूलाल रजक, दीपक पटेल, शुभम प्यासी अपने कार्य में लगे हुए है। सभी के द्वारा व्यापारियों को प्रेरित करते हुए कर अदायगी की अपील की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post