छात्राओं और महिलाओं को दिखाई गई द केरला स्टोरी–2, जागरूकता लाने अतुल्य भारत अखंड भारत समूह ने किया आयोजन 
कटनी। जय सनातन भारत – अतुल्य भारत, अखण्ड भारत समूह के तत्वावधान में आज 14 मार्च की दोपहर DLG सिनेमा हॉल में बहुचर्चित फिल्म “द केरला स्टोरी–2” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवतियों और मातृशक्ति को लव जिहाद जैसे गंभीर विषय के प्रति सजग करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दो दिनों की तैयारी और आपसी समन्वय के बाद आज शनिवार को “द केरला स्टोरी–2” की विशेष स्क्रीनिंग के लिए DLG सिनेमा, कटनी के दो सिनेमा हॉल बुक किए गए थे।।इस विशेष स्क्रीनिंग में लगभग 270 लोगों को फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आई लगभग 210 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इनके साथ 40 मातृशक्ति भी उपस्थित रही, वहीं कटनी नगर के लगभग 20 गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और अधिक बढ़ाया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में माधवेंद्र सिंह, मनीष सिंह तथा राजीव गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग, समन्वय और सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सका। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक चंदन की भी उपस्थिति रही।