बड़गांव में अखंड दुर्गा चालीसा पाठ के साथ निकाली गई नशा-मांस मुक्ति-सद्भावना रैली

Oplus_16777216

बड़गांव में अखंड दुर्गा चालीसा पाठ के साथ निकाली गई नशा-मांस मुक्ति-सद्भावना रैली

बड़गांव। समाज को नशा और अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से रीठी तहसील क्षेत्र के बड़गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तत्वावधान में 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र महाराज के आदेशानुसार समाज को नशा, मांस एवं दुर्व्यसनों से बचाकर चेतनावान बनाने के लिए उन्हें धर्म से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। समाज को नशा, मांस, व्यभिचार, भय एवं अपराध मुक्त बनाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में शनिवार को बड़गांव में पांच घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया तथा गाँव में सद्भावना रैली निकालकर लोगों को नशा एवं मांसाहार न करने के लिए प्रेरित किया गया। पूर्व में भी संगठन के द्वारा बड़गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब, गांजा के विरोध में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व में भी संगठन के सदस्यों ने बड़गांव में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग भगवती मानव कल्याण संगठन के नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर नशे के कारोबार के खिलाफ एकजुट हो गये। महिलाओं ने हांथों में तख्तियां लेकर अवैध शराब बिक्री का विरोध करते हुए गांव में रैली निकाल कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क