गणेश उत्सव पर श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुई ड्राइंग प्रतियोगिता, बच्चों ने कागज पर उकेरी बप्पा की आकृति

गणेश उत्सव पर श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुई ड्राइंग प्रतियोगिता, बच्चों ने कागज पर उकेरी बप्पा की आकृति

कटनी। श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के नौवें दिन प्रातः कालीन पूजा आरती डेंगरे परिवार द्वारा एवं सायं कालीन पूजा आरती कॉलोनी के सभी धर्म प्रेमी बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ की गई। मंदिर प्रांगण में आज बच्चो की एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय था “श्री गणेशा”। यह प्रतियोगिता ड्राइंग मास्टर एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत श्रीमती ज्योति आरख के निर्देशन में आयोजित की गई जिसमें छोटे बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर ड्राइंग गणेश जी की बनाई गई। तत्पश्चात सभी ड्राइंग की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी सभी भक्तजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रीमती ज्योति आरख द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किया गया तथा मंदिर सेवा समिति द्वारा अनंत चतुर्दशी को सभी बच्चों को उपहार प्रदान किया जाएगा।
पूजा आरती पश्चात महिला मंडल द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंत मे आज के कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।।श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति सभी भक्तजनों कार्यकर्ताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क