डीजे है प्रतिबंधित, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ ही मनाए पर्व, शांति समिति की बैठक में एनकेजे थाना प्रभारी ने उपद्रवियों को दी हिदायत

डीजे है प्रतिबंधित, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ ही मनाए पर्व, शांति समिति की बैठक में एनकेजे थाना प्रभारी ने उपद्रवियों को दी हिदायत

कटनी। होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है, पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाएं। वर्तमान समय में चल रही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे प्रतिबंधित है, इसका ख्याल रखें। अगर किसी ने भी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उसके खिलाफ हर संभव कार्यवाही करेगी। सख्त लहजे में कुछ इस तरह की हिदायत आज एनकेजे थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने दी। बैठक में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों ने पर्व के दौरान पुलिस का पूरी तरह सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि होली एवं रमजान पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं मुख्यालय एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के गणमान्य जनों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी श्री राजपूत ने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि होली पर्व के दौरान नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। किसी को भी अनावश्यक परेशान करने के इरादे से रंग न लगाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर हुड़दंग न मचाएं। रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे का पर्व उत्साह से मनाएं, कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान भारी संख्या में थाना क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟चढ़ी भ्रष्टाचार की परत🌟 जिला पंचायत की पंचायत सेल (स्थापना) के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह की भूमिका पर सवाल, सीईओ ने छीना शाखा का प्रभार, रिश्वतखोरी के मामले में बाबू के पकड़े जाने के बाद कार्यवाही, चर्चाएं सरगर्म