निगम का राजस्व वसूली सामूहिक दल उतरा वार्डों में, किया जा रहा बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क

Oplus_16908288

निगम का राजस्व वसूली सामूहिक दल उतरा वार्डों में, किया जा रहा बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से गठित सामूहिक दल द्वारा शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दल के सदस्य बड़े बकायादारों से डोर-टू-डोर संपर्क कर लंबित करों की जानकारी प्रदान करते हुए शीघ्र भुगतान हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निगम के बकाया करों की वसूली कर नगर विकास के  कार्यों को गति देने के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अधिक बकाया राशि वाले करदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए अब घर घर पहुंचकर बकाया करों वसूली की कार्यवाही को गति दी गई है। वहीं रविवार को नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय के कैश काउंटर खुला रखकर तथा सुभाष चौक सहित रोशन नगर परोहा मार्केट के पास विशेष शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया करों को जमा करने की विशेष  सुविधा प्रदान की जा रही है। निगम प्रशासन ने बकायादारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से बकाया कर जमा कर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें तथा शहर के समग्र विकास में सहभागी बनें। अभियान आगामी दिनों में भी सतत रूप से जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post