इंटीरियर एंड फैशन डिजाइन की प्रदर्शनी देखने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, बढ़ाया हौसला
कटनी। केनडेंसी अकैडमी द्वारा आयोजित डिजाइनर हब के तत्वाधान में बच्चियों द्वारा इंटीरियर एंड फैशन डिजाइन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी ने बच्चियों द्वारा बनाए गए डिजाइनर कपड़ों एवं मॉडलों का जायजा लिया। बच्चियों द्वारा की गई मेहनत को सहराते हुए एकेडमी संचालकों को भी बधाई का पत्र बताया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कटनी जिले में यह पहली पहल है और ऐसे होते रहना चाहिए, जिससे कटनी में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने इस तरह का प्रयास करने के लिए संस्था का भी आभार व्यक्त किया।








