ढीमरखेडा पुलिस ने नाबालिक बालिका को दिल्ली से किया दस्तयाब, बिटिया को देख परिवार वालों के चेहरे खिले
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिवार के पास पहुंचाया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि गत 17 फरवरी 26 को ग्राम सास्गंपुर निवासी एक महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी बिना बताये कही चली गई है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिक लड़की की तलाश शुरू की गई। बालिका की तलाश करते हुए विभिन्न स्रोतों के जरिए पुलिस को यह जानकारी लगी की ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र से गायब हुई नाबालिक बच्ची दिल्ली में देखी गई है। गत 19 फरवरी 26 को बालिका को दिल्ली से दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, प्र आर मनोज ठाकुर, आर. अमित शुक्ला का विशेष योगदान रहा।








