जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही

जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व ढीमरखेड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे, मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल ने मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय करने के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2), 336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध करआरोपियों की तलाश की जा रही थी। गत 26 मार्च 26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था। खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था, जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे  को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, सउनि जयपाल सिंह, प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. डुमनदास, आर. गंर्धव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post