डायवर्सन वसूली न चुकाने पर वेयरहाउस सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

कटनी। तहसील बहोरीबंद के ग्राम पहाड़ी खेड़ा में प्रशासन ने भू-राजस्व नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक वेयरहाउस को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, रुक्मणी राजपूत पति मुकेश राजपूत द्वारा संचालित वेयरहाउस पर निर्धारित डायवर्सन वसूली राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया था। तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वेयरहाउस को सील कर दिया है। इस दौरान स्थानीय राजस्व अमला भी उपस्थित रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की भू-राजस्व डायवर्सन वसूली जमा न करने वाले प्रकरणों में इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *