श्रीराम कथा में भक्ति का संगम, महापौर श्रीमती सूरी ने पार्षद साथियों संग की कथा में सहभागिता

श्रीराम कथा में भक्ति का संगम, महापौर श्रीमती सूरी ने पार्षद साथियों संग की कथा में सहभागिता

कटनी। श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा वर्षगाँठ के अवसर पर सनातन धर्म उत्सव समिति कटनी एवं समस्त भक्तगणों के तत्वावधान में मानसरोवर कॉलोनी में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा स्थल श्रद्धा, आस्था और रामभक्ति से ओतप्रोत रहा।इस पावन अवसर पर गुरुवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी पार्षद साथियों के साथ कथा स्थल पहुँचीं और श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया। कथा वाचक धर्मगुरु पंडित राजेश तिवारी, शिष्य आश्रम चित्रकूट धाम द्वारा श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं संगीतमय वाचन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन आदर्श, मर्यादा और भक्ति भाव को सरल एवं प्रेरक शब्दों में प्रस्तुत करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके प्रवचनों से कथा स्थल पर आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ और उपस्थित श्रद्धालु रामभक्ति में लीन हो गए।
महापौर श्रीमती सूरी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज और जीवन के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि श्रीराम कथा मर्यादा, सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की सीख देती है। उन्होंने ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया।
कथा स्थल पर महापौर के आगमन पर आयोजक समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद राजू माखीजा सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post