मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से कटनी जिले के 284 मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों के खाते में अंतरित किए 5.96 करोड़

Oplus_131072

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से कटनी जिले के 284 मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों में 5 करोड़ 96 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। जिसमें सामान्य मृत्यु के 270 प्रकरणों में 5 करोड 40 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि और दुर्घटना मृत्यु के 14 प्रकरणों में 56 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई।

जिले के कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को वर्चुअली देखा और सुना। इस दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, जिला श्रम पदाधिकारी के.बी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं संबल योजना के लाभार्थी हितग्राही मौजूद रहे।

संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 01 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में जहाँ एक ओर महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करवायी जाती है। प्रदेश के लाखों श्रमिक एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना में सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना में लाभ प्रदान किये जा रहे हैं।

संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मध्यप्रदेश सरकार ने संबल योजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। संबल योजना में सभी योजनाओं जैसे अंत्येष्टी सहायता, मृत्यु अथवा दिव्यांगता पर अनुग्रह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत, राशन पर्ची आदि का लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिये भी निर्माण मंडल के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जाती हैं इनमें निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता भी सम्मिलित है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है। अब वे भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा प्राप्त कर रहे है।

Recent Post

🌟सेवा का सम्मान🌟 जिले के प्रभारी मंत्री ने कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी को किया सम्मानित, समाज सेवा एवं पशु सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर कटनी बुक फेयर एंड लिट फेस्ट के समापन पर हुआ सम्मान