आतिशबाजी के बीच मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, किया मिष्ठान वितरण

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन का जन्मदिवस आज स्थानीय प्रियदर्शिनी बस स्टेंड स्थित शहर के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र राजा भैया के कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ता शुभ प्रकाश मिश्र औऱ कुशल प्रकाश मिश्र ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुष्पाहार से स्वागत किया। श्री टंटन द्वारा केक काटा गया, इस अवसर पर सभी ने जिलाध्यक्ष श्री टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं औऱ बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मौजूद स्वजनों का मिश्र बंधुओं द्वारा स्वल्पाहार के साथ मुँह मीठा कराया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *