ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिलहरी पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
कटनी। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बिलहरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार विगत 12 मार्च 2026 को फरियादी द्वारा बिलहरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुठला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 187/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के निर्देशन में बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय एवं टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को खोज निकाला।
दस्तयाब बालिका को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन, लव कुमार उपाध्याय, दिलकेश्वर सिंह एवं विकास कुमार की विशेष भूमिका रही।








