स्वतंत्रता सेनानी भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बापू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बापू के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता सेनानी भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बापू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बापू के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

कटनी। सत्य, अहिंसा और मानवता के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस शहीद दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी भवन में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सह प्रभारी चंदन यादव, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, जिला शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस जनो ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा का मार्ग वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार द्वारा अथिति जनो का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, रजनी वर्मा, रामनरेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पटेल, प्रेम बत्रा, ब्लाक अध्यक्ष राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जी आफताब अहमद चोखे भाईजान, सौम्या राधेलिया, झम्मटमल थारवानी, अजय कोल, कमल पांडे, मंगल सिंह, मंजू निषाद, शशि शेखर भरद्वाज, विवेक पांडे, कपिल रजक, अहमद कुरैशी, श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी, प्रशांत पांडे, राहुल होतवानी,आनंद पटेल, संजय गुप्ता, संदीप यादव, सलाहुद्दीन, रमेश अहिरवार, सुमित जाटव, श्रीचंद मनवानी, दुर्गेश कुमार, अशोक बहलानी, नानक मूलवानी, रमेश प्यासी, इस्तियाक अहमद, जॉर्ज डेविड, सुरेंद्र राणा, हरनाम सुंदरानी, सुमन रजक, कल्पना पाठक, संतोष यादव, कु.लता खरे, रामकिशोर, अरविंद गुप्ता, कैलाश कन्नौजिया, शरद पाल सिंह, अजय खटीक, जयशक्ति शिवहरे, दीपक सिंह, दिलदार खान, समर सिंह, अतुल, अंजनी कुमार सहित समस्त कांग्रेस परिवार नगर एवं जिला के पार्षदगण सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवक कांग्रेस एवं NSUI के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मेरी मर्जी!🌟 छात्रवासीय बच्चियों के कौशल प्रदर्शन के नाम पर व्यावसायिक प्रदर्शन, व्यवसाई युवती को छात्रवासी बताकर दिया प्रथम पुरस्कार, विधायक, सीईओ, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिष्ठित जनों की मौजूदगी में हुआ खेल, मुंह ताकती रहीं छात्रावासी बच्चियां