माई भारत कटनी द्वारा महिलाओं हेतु अस्मिता दौड़ आयोजित, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने किया विजेताओं का सम्मान

माई भारत कटनी द्वारा महिलाओं हेतु अस्मिता दौड़ आयोजित, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने किया विजेताओं का सम्मान

कटनी। मेरा युवा भारत, (MY Bharat) कटनी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में  अस्मिता लीग महिला दिवस 2026 की पहल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शा. तिलक महाविद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित किया गया। इसमें 13 वर्ष की उम्र से कम, 13 से 18 वर्ष, एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियों हेतु 03 हिस्सों में 03 प्रकार की दौड़ (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर) एवं रस्सा-कसी आयोजित की गई। अत: कुल 12 खंडों में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी खेल स्पर्धा में आने वाले प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली युवतियों को मैडल, प्रमाण पत्र, माई भारत कैप, एवं माई भारत टी-शर्ट उपहार स्वरुप प्रदान की गई| साथ की, सभी आयु वर्ग में स्सा-कसी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी ट्रॉफी, मैडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में माई भारत से जुड़े युवती मंडल के सदस्यों सहित तिलक महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, ACC कैमोर, एवं महिला बाल विकास विभाग से जुडी युवतियों से सहभागिता की|।

पुरुस्कार वितरण के पूर्व मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया। तत्पश्चात, कीर्तिका कुहर (जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, कटनी) द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री जायसवाल एवं अतिथियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपे थे। मंचासीन अन्य अतिथि डॉ सुनील वाजपेयी (प्राचार्य, शा. तिलक महाविद्यालय), डॉ. चित्र प्रभात (प्राचार्य, शा. कन्या महाविद्यालय), वनश्री कुर्वेती (सहायक संचालक, महिला बाल विकास विभाग), डॉ. माधुरी गर्ग (एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर) रहे। विधायक द्वारा सभी विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएँ दी गई एवं सभी प्रतिभागियों को खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक श्री जायसवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राजकुमार अग्रवाल (पूर्व लेखा कार्यक्रम पर्यवेक्षक, माई भारत) द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। कीर्तिका कुहर (जिला युवा अधिकारी) द्वारा सभी प्रतिभागियो को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में कोच के रूप में पूर्व चैंपियन एथलिट जितेश विश्वकर्मा, एथलिट कोच फारुख अंसारी, अशोक राव, राजकिशोर पटेल, सलमान अहमद एवं शुभम श्रीवास का सहयोग रहा। साथ ही, खेल विभाग से आए सभी ब्लाक स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर ने मैदान व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। अतिथियों द्वारा कोच एवं ब्लाक सपोर्ट कोऑर्डिनेटर का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेलो इंडिया, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post