थाने का पदभार संभालते ही अवैध शराब पर नए थाना प्रभारी ने कसा शिकंजा, बहोरीबंद पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
कटनी। थाने का प्रभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नए बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को बड़े पैमाने पर शराब सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुवेर्दी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दाहिया एवं उनकी टीम ने ग्राम बड़खेड़ा (नीम) से भागीरथ यादव पिता जुग्गू यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना बहोरीबंद को 40 पाव देशी प्लेन 50 पाव मसाला लाल शराब कुल 90 पाव शराब के साथ गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी के पास से पकड़ी गई शराब की कीमती करीब 9000 रूपये की आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। अवैध शराब पकड़ने मे उल्लेखनीय भूमिका उनि धनंजय पांडे, सउनि अनुराग पाठक, मुनेंद्र सिंह, आर. आशीष सोनी की रही।








