श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली भव्य प्रभात फेरी, अमृतवेला ट्रस्ट कटनी ने किया आयोजन, लोगों ने की पुष्प वर्षा, 5 को होगा रक्तदान

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली भव्य प्रभात फेरी, अमृतवेला ट्रस्ट कटनी ने किया आयोजन, लोगों ने की पुष्प वर्षा, 5 को होगा रक्तदान

कटनी। गत 26 अक्टूबर को अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा प्रभात फेरी बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह प्रभात फेरी माधवनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला।
धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र हज़ूरी में प्रारंभ हुई इस प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संगत ने “वाहेगुरु” के जयकारे लगाते हुए नगर में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न झांकियाँ निकाली गईं, जिनमें गुरुओं के उपदेशों, देशभक्ति और एकता का सुंदर चित्रण किया गया। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर रंगोली बनाकर प्रभात फेरी का स्वागत किया। ट्रस्ट के सेवादारों ने बताया कि यह प्रभात फेरी हर वर्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। आयोजन में शहर के अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी सहयोग किया। अंत में गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
5 नवंबर को रक्तदान का आयोजन
गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा आगामी 5 नवंबर को रक्तदान समारोह का आयोजन किया जाएगा। अमृतवेला ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि इस पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सेवा का लाभ उठाएँ। सेवा हेतु इस नंबर 7580991313 पर संपर्क कर सकते हैं। अमृतवेला ट्रस्ट, कटनी द्वारा रक्तदान समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। एक बूंद रक्त-किसी की जिंदगी बचा सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post