अवैध शराब के साथ पकड़ा गया कुनाल सिंह राजपूत, बाकल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

कटनी। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए बाकल पुलिस लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है, इसी क्रम में गत दिवस बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब जप्त की।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बाकल थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया की पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में आपरेशन शिकंजा अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विक्रय में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये मुखबिर की सूचना पर रामभरोस यादव ढाबा मझगवां में दबिश दी गई। पुलिस स्टाफ को देखते ही एक व्यक्ति अपने साथ मे एक पीले रंग की बोरी तथा कार्टून लिए भागने का प्रयास करने लगा। जिसे स्टाफ की मदद से घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपी कुनाल सिंह राजपूत पिता स्व. विजय सिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम बाकल के कब्जे से अवैध रूप से रखी सीलबंद देशी लाल मदिरा मशाला शराब कुल 350 पाव, प्रत्येक पाव में 180 एमएल सीलबंद शराब जो कुल मात्रा 63 लीटर कीमती करीब 35000रूपये की जब्त की गई। आरोपी कुनाल राजपूत के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, सउनि बीएम चौधरी, सउनि ब्रजेन्द्र उरमलिया, प्रआर जोगेन्द्र तिवारी, प्रआर शिवसिंह, आर. राजभान पटेल, आर. कमलकान्त यादव, आर. रोहित सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *