अमर सिंह सेंगर करणी सेना परिवार के बोहरीबंद तहसील अध्यक्ष नियुक्त
कटनी। देश के सबसे बड़े युवा राजपूत संघठन, करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा पर व प्रदेश संघठन मंत्री ठा. अजीत सिंह डोडिया के मार्गदर्शन में, संभागीय पद अधिकारीयो की सहमति से जिला अध्यक्ष कटनी गनेश सिंह चौहान के आदेश अनुसार अमर सिंह सेंगर को बोहरीबंद तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
उनकी नियुक्ति करते हुए जिला अध्यक्ष ने मां करणी से प्रार्थना करते हुए कहा की वे संगठन के पद की गरिमा को बनाए रखते हुए, संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। एवं संघठन की मजबूती में योगदान देंगे। कार्यकाल के दौरान व्यक्तिगत या राजनैतिक उपयोग पाय जाने पर तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया जाएगा।








