लंबे इंतजार के बाद एल्डरमैन की घोषणा का सिलसिला हुआ शुरू, बरही, कैमोर एवं विजयराघवगढ़ नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, कटनी नगर निगम में फंसा पेंच
कटनी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने लंबे इंतजार के बाद एल्डरमैन की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। आज जिले के बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर नगर परिषदों के मनोनीत पार्षदों के नामों का ऐलान कर दिया गया। कटनी नगर निगम के एल्डरमैन के नामों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। कटनी नगर निगम के एल्डरमैनो के नाम में फिलहाल सहमति न बन पाने के कारण सूची होल्ड में है। पहली सूची में नगर परिषदों के एल्डरमैन ही घोषित किए गए है।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कैमोर में शोभा सोनी, अरुण गुप्ता, सुनीता मुंगेरिया, किरण बर्मन नगर परिषद बरही में किरण पटेल, रजनीश नामदेव, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, मनोज रावत कोल नगर परिषद विजयराघवगढ़ में राकेश पाण्डेय, भारत कोल, महेन्द्र ताम्रकार, रोशनी सोनी को एल्डरमैन बनाया गया है। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की नियुक्तियां की गई हैं।








