राम नवमी पर जय श्री राम के गगन भेदी नारों से कटनी हुआ गुंजायमान, भगवा केसरिया ध्वज पताका की रही धूम, दिखी अयोध्या की झलक, यात्रा में “असाटी समाज” का स्टाल रहा जन आकर्षण का केंद्र

कटनी। शनिवार को रामनवमी के पावन पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का प्रक्टोत्सव बेहद धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ पूरे शहर में मनाया गया। श्रीराम की भक्ति से पूरा माहौल राममय होकर श्री राम के गगन भेदी नारों,भजनों और भक्तिमय गीतों के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर केसरिया भगवा ध्वज पताका से सराबोर अयोध्या नगरी जैसा सुसज्जित सजा संवरा नजर आया। घंटाघर से प्रारंभ हुआ जुलूस दिव्य जीवंत मनमोहक चलित झांकियों, मातृ शक्तियों की शोभायात्रा में रंग बिरंगी पोशाकों में सहभागिता, बच्चों की कौतुक वेशभूषा को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

असाटी समाज” का स्टॉल रहा जन आकर्षण का केंद्र

यूं तो शोभायात्रा का स्वागत करने अनेक स्थानों पर स्टॉल लगाए गए थे लेकिन असाटी समाज एवं वैश्य विकास समिति द्वारा लगाया गया स्टॉल जन आकर्षण का केंद्र और खासी चर्चा का विषय रहा। स्टॉल में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित असाटी समाज के लोगों ने सभी के आराध्य श्रीराम की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा पाठ किया। शोभा यात्रा का स्वागत आरती कर, पुष्प वर्षा, पुष्प माला, गीत भजनों के साथ महाप्रसाद वितरण, शीतल पेयजल व्यवस्था के साथ किया गया। असाटी समाज के स्टॉल में विभिन्न रंग बिरंगी सुसज्जित सुंदर वेशभूषा में बच्चों द्वारा प्रभु श्री राम,  लक्ष्मण, जानकी, कृष्ण राधा, हनुमान, महाकाली, मां दुर्गा और शबरी की जीवंत मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालु भक्तों को मंत्र मुग्ध करते हुए रुकने को विवश किया। श्रद्धालुओं भक्तों, की भीड़ का सैलाब सजीव झांकियां को देखने, आशीर्वाद लेने और उनके संग सेल्फी लेने उमड़ पड़ा। असाटी समाज एवं वैश्य विकास समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी, राष्ट्रीय महिला प्रवक्ता गीता असाटी, उपाध्यक्ष संजय असाटी, संरक्षक योगेंद्र कुमार असाटी, संतराम असाटी, राजकुमार असाटी, गौरीशंकर असाटी, जितेंद्र असाटी, सूरज असाटी, राजेंद्र असाटी, लल्लू लाल असाटी, राकेश असाटी, ओम प्रकाश, प्रकाश, मनोज, प्रेम नारायण, ओम प्रकाश, मुन्ना, बिहारी लक्ष्मी सरिता असाटी, अंजनी असाटी, रेखा, अनीता, मधु रागिनी, रीता, शालिनी, रिंकी, सीमा असाटी सहित सैकड़ो की संख्या में असाटी समाज एवं वैश्य विकास समिति के पदाधिकारी एवं नागरिकों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *