बरही में अवैध एलपीजी भंडारण पर कार्रवाई, बिना वैध दस्तावेज के होटल गीतांजली से 3 सिलेंडर जब्त

Oplus_16908288

बरही में अवैध एलपीजी भंडारण पर कार्रवाई, बिना वैध दस्तावेज के होटल गीतांजली से 3 सिलेंडर जब्त

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा  रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश के पालन में गुरुवार को जिले की बरही तहसील में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। तहसीलदार बरही संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञ दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कमानिया गेट के समीप पुराने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित होटलों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान होटल गीतांजली में 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग में पाए गए। इनमें से केवल 2 सिलेंडरों के वैध दस्तावेज प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत किए जा सके, जबकि शेष 3 सिलेंडरों( 19 किलोग्राम भार वर्ग)के संबंध में कोई दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 3 सिलेंडरों को जब्त कर लिया।होटल के संचालक स्वतंत्र ताम्रकार के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन का प्रकरण निर्मित किया गया। वहीं, संतोष होटल में भी कॉमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, लेकिन संचालक द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू या व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एवं उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में निरंतर जांच और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post