मोटरसाइकिल से गांजे की खेप लेकर जा रहा था परदेशी, माधवनगर पुलिस ने एसीसी फैक्ट्री रोड पर किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज है कई मामले, अब पकड़ा गया गांजे की तस्करी करते हुए

Oplus_16908288

मोटरसाइकिल से गांजे की खेप लेकर जा रहा था परदेशी, माधवनगर पुलिस ने एसीसी फैक्ट्री रोड पर किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज है कई मामले, अब पकड़ा गया गांजे की तस्करी करते हुए

कटनी। पहले से ही मारपीट आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले जिस बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं, आज वह गांजे की तस्करी करते हुए माधव नगर पुलिस के हत्या चढ़ गया। गांजा तस्करी की सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस की टीम ने शातिर बदमाश को एसीसी फैक्ट्री रोड पर रंगे हाथों दबोच लिया। बदमाश के पास से गांजे की खेप के अलावा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी पर अंकुश लगाते हुए उक्त व्यापार में लिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार माधव नगर पुलिस मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऐसे बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। आज मुखबिर की सूचना के आधार पर माधव नगर पुलिस ने रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भारत चौक झर्रा टिकुरिया निवासी लगभग 40 वर्षीय नामजद बदमाश परदेसी पिता रमेश वंशकार को बाइक से गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपों के पास से लगभग 3 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जप्त की गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश परदेसी शातिर किस्म का है और इसके खिलाफ शहर के विभिन्न स्थानों में मारपीट शराब तस्करी विक्रय गुंडागर्दी जैसे कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त आरोपी को पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक अजीत बागरी, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक मणि, आरक्षक लोकेंद्र सिंह, आरक्षक उमाकांत तिवारी, आरक्षक नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post