आयकर कार्यालय कटनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कटनी। आज 13 अप्रैल 2026 को आयकर कार्यालय कटनी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त आयकर आयुक्त आर.एन. भारती द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आयकर अधिकारी माधवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशाल कश्यप ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन एवं सीए एसोसिएशन के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समानता, न्याय एवं भाईचारे के डॉ. अंबेडकर के संदेश को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आयकर निरीक्षक अभिषेक सोनकर, मनोज कुमार सिंह एवं आयकर अधीक्षक उमेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम एवं विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने एवं एक समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेकर किया गया।








